मसूरी : आगामी छात्र संघ के चुनाव को देखते हुए जौनपुर छात्र संगठन का नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। पिछले काफी समय से जौनपुर छात्र संगठन मसूरी MPG कॉलेज में सक्रीय छात्र राजनीति में एक्टिव है और समय समय पर छात्र हितो के लिए संघर्ष करता रहता है।
आगामी छात्र संघ के चुनाव को देखते हुए जौनपुर छात्र संगठन की ऐतिहासिक बैठक नियुक्त की गई जिसमें जौनपुर छात्र संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दिशा निर्देश द्वारा अहम् फैसला लिया गया की आगामी छात्र संघ चुनाव जौनपुर छात्र संगठन की नवीन कार्यकारिणी संभालेगी व जो भी सामूहिक निर्णय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों द्वारा लिया जाएगा वही छात्र संगठन के लिए अंतिम निर्णय व सर्वोपरि होगा।
नयी कार्यकारिणी इस प्रकार है
1- अध्यक्ष- चिंटू पवांर ,संदीप पवांर
2- उपाध्यक्ष- रोहन राणा , आकाश पंवार
3- कोषाध्यक्ष- अमन कैन्तुरा, संजय पवांर
4- महामंत्री – मनोज रौछेला, ऋषभ राठौर
5- महासचिव- रमल पंवार, विपुल रौछेला ,मनवीर रौछेला
6 – संगठन मंत्री- अनिल पवांर, संस्कार जोशी
7- मीडिया प्रभारी- ऋषभ पवांर, गौरव पवांर, अमित पवांर ,मनोज पवांर ,सुशील पवांर
8-संयोजक – आकाश कैरवाण
9- संयोजक मंत्री- हिमांशु तिवारी, गोपेश, सूरज रावत,
10- संचार मंत्री- रितेश, हर्ष राठौर ,दीपक
11- सहप्रभारी – संदीप राठौर , सचिन, तुषार
इस अवसर पर अनेक छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


