खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर है जहाँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत खटीमा के दौरे पर निकले । खटीमा पहुंचने पर जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट काफी निराशाजनक है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आमजन और किसान को शायद सहयोग न करे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बजट में ग्रामीण इलाकों के लिए क्या दिया गया है ये भी एक सोचने का विषय है। वहीं इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि देश की आम जनता और किसानों के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है। इस बजट से जहां उपभोक्ता की क्रय क्षमता घटेगी वही बेरोजगारी पर भी इसका असर पड़ेगा । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बजट को लेकर अपनी राय मीडिया के सामने रखी और कई बिंदुओं पर बात की।
पूर्व CM हरीश रावत ने बजट पर रखे अपने विचार, कहा- बेहद निराशाजनक है ये बजट

