उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में अपनों का ही विरोध झेल रहे हरीश रावत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा का राग अलापना शुरू कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड में कांग्रेस के नेताओं के द्वारा ही अपने नेताओं के विरोध के चलते विरोध करने वाले लोगों को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘गड़बड़ मैन’ की संज्ञा देकर बड़ा बयान दिया है। वहीँ हरीश रावत देर सायं देहरादून से रुद्रपुर जाते समय कुछ देर के लिए रास्ते में रुके और पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह बड़ा बयान दिया। उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून से रुद्रपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रास्ते में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कुछ देर के लिए मिले और पत्रकारों से वार्ता करने के बाद वह आगे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए। साथ ही उन्होंने कहा कि माया उपाध्याय ने उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों को एक लोकगीत के माध्यम से व्यक्त किया पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून से रूद्रपुर जाते समय काशीपुर में मानपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कांग्रेसजनों से मिले ।
पूर्व CM हरीश रावत ने एक बार फिर अलापा CM पद के लिए स्थानीय चेहरे का ‘राग’, कही ये बात



