उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ में हुए टैस्टिंग घोटाले से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की SIT जाँच चल रही है और जाँच के बाद सब साफ हो जाएगा। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीरथ रावत ही हमारे मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के चेहरे पर हम अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने पर त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि क्या पता हम को जल्द कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं और उसी हिसाब से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।