टिहरी- Humanity social organisation के तृतीय स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शिक्षा व सामाजिक सरोकारों में सक्रीय भूमिका का निर्वहन करने वाले लगभग 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया।जिसमें टिहरी गढ़वाल से जितेन्द्र गौड़ को इस विशेष सम्मान से नवाजा गया, जितेन्द्र गौड़ सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर कार्यक्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं।
साथ ही तीन वर्षों से गंगा समग्र में जुड़कर मॉ गंगा की शुद्धता,निर्मलता,अविरलता,के साथ सहायक नदी नालों के रख रखाव पर कार्य के रहे हैं, जितेन्द्र गौड़ ने कहा मां गंगा हमारी राष्ट्रीय धरोवर तो है ही अपितु भारत की आत्मा यदि कहा जाय तो उसमें कोई दोहराय नहीं है जिसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखना हमारा परं कर्तव्य है।समाज से जुड़े हर पहलुओं को बड़ी गहनता से समझना फिर उन पर कार्य करना बड़ा ही आनन्ददायी होता है।

