देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. वहीं, लगातार बारिश के कारण कई संपर्क सड़कों पर मलबा गिर रहा है, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित हो रहा है. सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी है. वहीं, सूचना मिलते ही संबंधित विभाग सड़क खोलने के लिए मौके पर पहुंच रहा है.

भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा आ गया
गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित: उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि धरासू में भारी मलबा गिरने के कारण सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया। जबकि यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट समेत कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है।
साथ ही सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन भी मौके पर भेज दी गई है। वहीं, सड़क पर फंसे लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं.
IND vs WI: जडेजा-कुलदीप की जोड़ी ने बनाया नया रिकॉर्ड , ऐसा करने वाली पहली भारतीय स्पिन जोड़ी बनीं

