मसूरी : बीजेपी संगठन की जिले की टीम मेंं मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्षा की जिम्मेदारी मिलने पर गीता कुमांई ने भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया, मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई ने कहा कि वो राष्ट्रीय व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जन जन तक पहुचाने में अपना पूरा योगदान देंगी ।

मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्षा बनाए जाने पर सर्वप्रथम मैं अपने इष्ट देवता, कुल देवता, ग्राम देवता, परिवारजन एवं अपने समर्थकों का दिल से धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया।

इस शुभ अवसर पर मैं शीर्ष नेतृत्व का, प्रदेश कार्यकारिणी का,जिला कार्यकारिणी का, महानगर कार्यकारिणी का, स्थानीय नेतृत्व , समस्त भाजपा कार्यकर्ता, मसूरी की सम्मानित जनता, पत्रकार बंधु व हमारे लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री गणेश जोशी जी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं।

मैं आप सभी साथियों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने इस सुअवसर पर फेसबुक के माध्यम से, व्हाट्सएप के माध्यम से, फोन पर व मिलकर मुझे बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि मैं संगठन के साथ मिलकर समाज एवं जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहूंगी व एक आदर्श समाज स्थापित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगी।

इसी के साथ साथ मैं हमारे राष्ट्रीय संगठन,भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगी। भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य के अनुरूप समस्त सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचा कर अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास करूंगी। मातृशक्ति , युवा शक्ति छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगी । समाज के साथ-साथ अपने संगठन को भी मजबूत करूंगी। मुझे विश्वास है कि इस सब में आप मेरा सहयोग करेंगे।

मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि आपक यह स्नेह, विश्वास, साथ एवं आशीर्वाद सदैव यूं ही बना रहेगा।

मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कंधों पर डाली है, उसका निष्ठा पूर्ण निर्वाह से करुँगी ।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद, देश प्रेम के संस्कार का निर्माण करती है। नेशन फर्स्ट की नीति पर युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसी जज्बे के साथ वह नवीन पीढ़ी को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य करेगी । उन्होंने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जो विश्वास प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर किया है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर्तव्यबद्धता से निभाएंगी ।

मसूरी जिले के पार्टी कार्यकर्ता सहित युवा मोर्चा ने मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता कुमांई को उनके इस दायित्व पर बधाई दी।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे।