टिहरी : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत नरेंद्रनगर विस में 4 सड़कें एवं 2 पैदल पुल दुर्गम एवं सुदूरवर्ती गांवों से जुडेंगे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयास से सरकार ने इन सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है. जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. नरेंद्रनगर विस क्षेत्र में चार सड़कें ( (मुन्नाखाल-किरोड, बौंठ मोटर मार्ग, गजा-गौंताचली, घंटाकर्ण मोटर मार्ग, थौलीधार से पजेगांव, सिमस्वाड़ा मल्ला मोटर मार्ग, पाली-कर्णा देवी मोटर मार्ग) और दो पैदल पुल (मरोड डोभ एवं पसर गांव) शासन द्वारा निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, गजा निकाय की अध्यक्षा मीना खाती, नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, स्थानीय ग्रामीण महेंद्र गुसाईं ने सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है. प्रखंड प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि इन सड़कों और पुलों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी.
निरंकारी मिशन ने टपकेश्वर मंदिर व तमसा नदी में चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक

