हल्द्वानी : सफेद और गुलाबी रंग के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार अब इन राशन कार्ड धारकों को मंडुवा के साथ-साथ मुफ्त में गेहूं और चावल भी देने जा रही है. सरकार ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए सस्ते अनाज की दुकानों पर मंडुवा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है. योजना के तहत सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को हर महीने एक किलो मंडुवा खाद्यान्न मुफ्त दिया जाएगा। यह योजना मई माह से शुरू हो रही है।

कुमाऊं के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) बीएस चालाल ने बताया कि मई से ही राशन कार्डधारियों को मंडुवा दिया जायेगा. इसे आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नैनीताल व उधमसिंह नगर में योजना शुरू की जानी है इस बार उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा इस बार जनवरी 2023 तक 1409 मीट्रिक टन मण्डुवा की खरीद की गयी.

जहां राशन कार्ड धारकों को मई, जून, जुलाई माह के लिए प्रति राशन कार्ड 1 किलो मंडूवा उपलब्ध कराया जाना है। दोनों जिलों के लिए 3 माह के लिए 1068.7 एमटी मंडुवा की मांग।

जहां उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा मंडुवा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 13.91 लाख कार्ड धारकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद मोटे अनाज को बढ़ावा देना है. ताकि लोगों का रूझान पारंपरिक अनाज के प्रति बढ़ सके। ताकि किसान अधिक से अधिक मोटे अनाज का उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस घटना को नीचता की पराकाष्ठा बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।