टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग ब्लॉक में आज राजकीय शिक्षक संघ के एक दिवसीय धरने के चलते विद्यालय में तैनात अतिथि शिक्षकों ने मोर्चा संभाल कर ये साबित कर दिया है कि परिस्थिति कैसी भी हो अतिथि शिक्षक अपने कार्यो के प्रति सदैव निष्ठावान रहे हैं, ब्लॉक अध्यक्षा उषा भट्ट व जितेन्द्र गौड़ ने मीडिया से वार्ता कर उक्त प्रकरण की जानकारी दी,साथ ही प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती पर चल रहे विरोध को लेकर अपना समर्थन राजकीय शिक्षक संघ को दिया है।
प्रदेश के हर विद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने संभाला मोर्चा

