गुजरात हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ छह विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। हिमाचल प्रदेश में 68, गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा गयी है। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती की गई। 5 दिसंबर को मतदान समाप्त होने के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी के गुजरात में फिर से सरकार बनाने की भविष्यवाणी की गई थी ,

जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। गौरतलब हो कि गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था, जबकि हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था. पिछले 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटों पर और कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 44 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी , जबकि कांग्रेस सिर्फ 21 सीटें ही जीत सका था .

गुजरात में बीजेपी ने 158 सीटों पर लीड ली थी जिसमे से 116 पर जीत हासिल कर चुकी है। यहाँ पर सरकार बीजेपी की बनेगी। और कांग्रेस 16 ही सीटों पर सिमट गयी है। अब तक 8 ही सीटे जीत पायी है।

हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने 26 सीटों पर लीड ली थी जिसमे से 19 पर जीत हासिल कर चुकी है। और कांग्रेस ने 39 सीटों पर लीड ली थी । अब तक वो 32 सीटे जीत गयी है। और 7 पर आगे चल रही है। यहाँ पर सरकार कांग्रेस की बनेगी।