देहरादून : वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पिछले कई दिनों से एक मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ देखी जा रही है, जिससे संस्थान में हड़कंप मच गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार ने 15 जनवरी तक परिसर में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.

रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन को पत्र लिखकर बच्चों के साथ परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को पकड़कर संस्थान के बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है. ज्ञात हो कि वन अनुसंधान संस्थान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक घूमने आते हैं।

रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने बताया कि संस्था के सुरक्षाकर्मियों को मादा गुलदार पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. यह पहली बार नहीं है जब गुलदार को वन अनुसंधान संस्थान परिसर में देखा गया है।