पवित्र हज की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस महीने के आखिरी हफ्ते से हज यात्रा शुरू हो जाएगी। राज्य भर से चुने गए 1,468 लोग हज करेंगे। यात्रियों ने दो किश्तें जमा कर दी हैं, जबकि तीसरी किस्त की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।
तीन किश्तों में करीब तीन लाख 61 हजार रुपये की राशि जमा की जा रही है। राज्य भर से 1,718 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था, जबकि 1,468 लोगों को कुर्राअंदाजी से चुना गया था। यात्रा के लिए पहली किस्त में 81,800 रुपये, दूसरी किस्त में 1,70,000 रुपये और तीसरी किस्त में 93,067 रुपये जमा कराने होंगे।

इसके अलावा 1500 रियाल और बैग का इंतजाम यात्रियों को खुद करना होगा। इस पर करीब 50 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके बाद मई के अंतिम सप्ताह से हज यात्रा शुरू होगी। उत्तराखंड के लिए फ्लाइट कब उड़ान भरेगी इसकी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
उत्तराखंड हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी मो. मीशम ने कहा कि हज की तैयारी पूरी कर ली गई है। केवल तीसरी किश्त जमा करनी बाकी है। कुर्बानी के लिए प्रति हज 16,344 रुपए अलग से जमा कराने होते हैं। स्टेट बैंक और यूनियन बैंक या हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। यह यात्रा मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी।
प्रतियोगी पुस्तकों से भविष्य संवारेंगे युवा, पुलिस ने खोला पुस्तकालय

