हल्द्वानी : रुद्रपुर निवासी युवती की 18 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के मंगल पड़ाव स्थित एक होटल में आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने पिथौरागढ़ निवासी एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा गलत कामों के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार रुद्रपुर के बगवाड़ा निवासी महिमा (22) का शव 18 अगस्त की सुबह मंगल पड़ाव के पास एक होटल में फंदे से लटका मिला. मृतक महिमा के पिता सेवानिवृत्त सिपाही जगदीश राम, हल्द्वानी कोतवाली पुलिस में तहरीर में बताया कि उसकी बेटी पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना स्थित ग्राम जमतड़ी में अपने नाना के घर रहती थी. उसी गांव में रज्जो उर्फ निधि नाम की लड़की से उसकी जान पहचान हो गई।

इंटर की पढ़ाई करने के बाद उनकी 22 साल की बेटी महिमा हल्द्वानी में काम की तलाश में थी। पिता का आरोप है कि वह उसे गैरकानूनी काम करने के लिए उकसा रही थी। आरोप है कि जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो महिला रंजिश रखते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। उसकी बेटी मानसिक तनाव को सहन नहीं कर पाई, उसने आत्महत्या कर ली।

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर व युवती से मिले आत्महत्या के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं (महिला के खिलाफ मामला दर्ज) में मामला दर्ज कर लिया है.