हल्द्वानी : वनभूलपुरा पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 14.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसओ नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गुरुवार शाम इलाके में वाहनों की जांच कर रही थी. तभी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा गया.

तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 14.98 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान अंसारी उर्पु काली निवासी लाइन नंबर 18 नई बस्ती बताया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इमरान लंबे समय से स्मैक तस्करी में संलिप्त है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीम में एसआई सिद्दीकी हुसैन, मुन्ना सिंह, रिजवान अली को शामिल किया गया।