हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी प्रकाश चंद्र उपाध्याय का नाम दुनिया का सबसे छोटा गिटार बनाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड 2021 में दर्ज किया गया है. प्रकाश चंद्र उपाध्याय वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बतौर कलाकार कार्यरत हैं। उन्होंने तीन सेंटीमीटर लंबाई का गिटार बनाने का कारनामा किया है.

उल्लेखनीय है कि प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने चंदन की लकड़ी, तांबे, एल्युमीनियम के तार और पिन से मात्र तीन सेंटीमीटर लंबाई के गिटार का वर्किंग मॉडल बनाकर सातवां व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसकी लंबाई महज तीन सेंटीमीटर है, जिसकी आवाज माइक के जरिए खूब सुनी जा सकती है। जिसे 29 अप्रैल 2020 को महज 4 घंटे 30 मिनट में बनाया गया था। जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2021-22 में दर्ज किया गया है। लिम्का बुक द्वारा उपाध्याय के रिकॉर्ड को उनकी पुस्तक के पिछले कवर में प्रमुख स्थान दिया गया है। जिसके लिए उन्हें लिम्का बुक की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया गया है।
पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा: प्रकाश उपाध्याय दुनिया का सबसे छोटा हाथ से बना चरखा बनाकर दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. उनके द्वारा बनाए गए चरखे का आकार 5×6×4 मिमी था। प्रकाश उपाध्याय ने उत्तराखंड और देश के विभिन्न शहरों में पेंटिंग प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं में भाग लिया है। इसके अलावा उन्हें विभिन्न सम्मानों और पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इससे पहले उन्हें उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
मिल चुके हैं कई अवॉर्ड: इनके अलावा प्रकाश को गोल्ड अवार्ड, एक्सीलेंस अवार्ड 2020, एक्सीलेंस अवार्ड 2021, उत्तराखंड आइकन अवार्ड 2021 , मात्रृका पुरस्कार, नटराज कला रत्न सम्मान, कलाअनन्त सम्मान, कोरोना वॉरियर सम्मान,उत्कृष्टता सम्मान, सहित अनेकों राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई स्वर्ण पदक, कांस्य पदक,प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह , प्रतीक चिन्ह आदि दिए गए हैं। इसके अलावा, प्रकाश उपाध्याय ने कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों में 80 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं में भाग लिया। जिसके लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है।
इसके अलावा प्रकाश को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट और सम्मान मिल चुके हैं। प्रकाश को उत्तराखंड के महिला संघर्ष, पलायन, सामाजिक सरोकारों, वर्तमान परिपेक्ष से जुड़े विषयों पर पेंटिंग बनाना व कलात्मकता पर नए प्रयोग करना पसंद है। इसके अलावा, प्रकाश के पास 6 व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड और तीन सामूहिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिष्ठित पुस्तक गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2019 में दर्ज किया गया है।

