हल्द्वानी : हल्द्वानी रामपुर रोड में देश के जाने माने व्लॉगर सौरभ जोशी के घर चोरी हो गई है. पूरे मामले में सौरभ जोशी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। चोरों ने मौके पर ही सबूत मिटाने का प्रयास कर बड़ी चतुराई से घर से डेढ़ लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा ली।

हल्द्वानी के रामपुर रोड ओलिविया कॉलोनी में सौरभ जोशी का घर है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुछ दिन पहले परिवार के साथ घूमने गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों ने कुछ दिन पहले कॉलोनी के पीछे की दीवार तोड़ दी थी। इसलिए चोर इस दीवार से आसानी से कॉलोनी में घुस गए और खिड़की की ग्रिल उखाड़कर सौरभ के घर में घुस गए।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सौरभ के घर से डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी करने से पहले चोरों ने सीसीटीवी डीवीआर एक बाल्टी पानी में डाल दिया था. सौरभ के पिता हरीश जोशी ने शिकायत देते हुए कहा है कि 26 अक्टूबर को वह अपने पैतृक गांव कौसानी बागेश्वर में पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने गए थे.

29 अक्टूबर की रात एक अज्ञात चोर ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर से कुछ जेवरात और कुछ नकदी ले गए. हल्द्वानी पुलिस ने पूरे मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

DVR क्या है?: DVR का पूरा नाम डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो कैमरे से आने वाले एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदल देता है और मॉनिटर की मदद से हमें लाइव सीसीटीवी फुटेज दिखाता है। डीवीआर सीसीटीवी के फुटेज को डिजिटल फॉर्मेट में रिकॉर्ड करने का काम भी करता है।

कौन हैं सौरभ जोशी: सौरभ जोशी देश के जाने-माने यूट्यूबर हैं. सौरभ के यूट्यूब पर 18 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। सौरभ जोशी तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं। सौरभ जोशी के वीडियो को बच्चे से लेकर बड़े तक खूब पसंद करते हैं. हल्द्वानी में जब सौरभ के घर में लूटपाट की गई तो वह उन दिनों कौसानी गया था और अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहा था। पर्यटक जब नैनीताल घूमने जाते हैं तो हल्द्वानी के घर सौरभ से मिलने की कोशिश करते हैं। हालांकि सौरभ जोशी ज्यादा लोगों से नहीं मिलते।