आज पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा द्वारा थाना थलीसैंण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए को थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक किया गया एवं शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। थाने के मालगृह में मौजूद सरकारी सम्पत्ति एवं शस्त्र आदि का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी, थाने पर आपदा प्रबंधन से संबंधित सामग्री का निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढवाल की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए पुलिस को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने, जनता से प्राप्त शिकायतों/समस्याओ पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने तथा श्री प्रेमलाल टम्टा द्वारा क्षेत्र की जनता व थाने पर मौजूद अधिकारी/ कर्मचारियों की समस्याये सुनी गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा वर्तमान में यातायात निदेशालय द्वारा चलाये जा रहे 32 वे सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।