हरिद्वार : कोतवाली ज्वालापुर इलाके में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पंचनामा भरे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में भेल सेक्टर 2 बैरियर के पास मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक ने अपना सिर रेलवे ट्रैक पर रख दिया, जिससे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर शरीर से अलग हो गया. रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोगों ने तुरंत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया. लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को युवक की जेब से ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है. शव का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 3 दिन के अंदर युवक की पहचान हो जाती है तो ठीक है, नहीं तो उसके बाद उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

