देहरादून: उत्तराखंड राज्य में तेजी से बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग पूरे राज्य में एक महाअभियान चलाने जा रहा है, दरअसल 15 अगस्त से शुरू होने वाले इस महाअभियान के तहत पूरे राज्य में फॉगिंग की जाएगी. स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर देश और राज्यवासियों को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि वर्तमान में डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता से किसी भी बीमारी से लड़ाई जीती जा सकती है. ऐसे में प्रदेश भर में डेंगू, आई फ्लू, टाइफाइड जैसी मौसमी बीमारियां फैल रही हैं, जिनसे बचने के लिए सावधानियां बरतने की जरूरत है. यह भी कहा गया कि 15 अगस्त को पूरे राज्य में खासकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग करायी जायेगी. जिससे बीमारियों के प्रसार पर काबू पाया जा सके।

राज्य में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी भेजा है. जिसके तहत सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में भी फॉगिंग कराने को कहा गया है. पत्र में स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि मानसून का मौसम शुरू होते ही डेंगू फैलने की आशंका बढ़ जाती है. यही कारण है कि राज्य के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौडी गढ़वाल से लगातार डेंगू संक्रमित मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं.ऐसे में डेंगू महामारी का रूप न ले इससे पहले एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है.

चारधाम यात्रा रुकी, भारी बारिश से केदारनाथ धाम में तबाही , नेपाली परिवार पर पत्थर गिरा , एक की मौत