अपने लॉन्च होने के पहले ही दिन से हैलो टिहरी जनता और पुलिस के बीच सम्पर्क का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।
हैलो टिहरी के पहले ही दिन जनता की गोपनीय सूचना पर पकङी गयी टिहरी में अवैध शराब व दूसरे दिन हैलो टिहरी पर प्राप्त सूचना से पकङी गयी चम्बा में शराब।
कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्र से दिनांक 28.02.2021 को श्री मान सिंह पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी कीर्तिनगर द्वारा हैलो टिहरी पर साइबर ठगी की सूचना दी गयी, त्वरित कार्यवाही कर हैलो टिहरी के माध्यम से वापस हुऐ पीडित के 76106/- रूपये की धनराशि।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पहाड़ के सीधे साधे आम-जनमानस के साथ हो रहे साईबर अपराधों को गम्भीरता से लेते हुये साईबर अपराधो की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल निस्तारण करने हेतु साईबर सैल को निर्देशित किया गया है ।

https://www.youtube.com/watch?v=Xcc_BAM9fiE

जिसके क्रम दिनांक 28.02.2021 को पुलिस कार्यलय में स्थापित हैलो टिहरी प्लेटफार्म के माध्यम से शिकयतकर्ता श्री मानसिंह पुत्र बलवीर सिंह मो0न0 8126927947 निवासी ग्राम जाखड़ी कीर्तिनगर से सूचना प्राप्त हुयी कि साईबर ठगो द्वारा दोस्त बनकर, पैसे मेरे अकांउट मे प्राप्त नही हो रहे है तथा आप अपने अकांउट मे पैसे रिसीव कर लो, ठगो ने QR CODE भेज कर मुझ से 100000 ( रू0-एक लाख) की धनराशी की धोखाधडी कर ली है। जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी, पुलिस उपाधीक्षक महोदय नोडल साईबर नरेंद्र नगर के निर्देशन में साइबर सैल टिहरी गढ़वाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी धनराशी से फ्लिपकार्ट (FLIPKART) के माध्यम से कि गयी शोपिंग को साईबर सैल द्वारा तुरन्त रद्द कराया गया ओऱ 76106/ रुपये धनराशि पीड़ित को वापस करायी गयी। पीडित व्यक्ति द्वारा हैलो टिहरी/ साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया गया।