देहरादून,

उत्तराखण्ड, नवम्बरः शॉपिंग और एंटरटेनमेन्ट का पर्याय पेसिफिक ग्रुप न सिर्फ रीटेल का शानदार अनुभव प्रदान करता है बल्कि जाने-माने एफ एण्ड बी आउटलेट्स जैसे चिलीज, कैफ दिल्ली हाईट्स, गोला सिजलर्स, टैको बैल और कैफे चेन्नई के साथ उपभोक्ताओं को व्यंजनों का भी मजेदार अनुभव प्रदान करता है।
हिमालय के बीचों-बीच बेजोड़ खरीददारी के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव प्रदान करने वाला पेसिफिक मॉल देहरादून 26 नवम्बर तक हिमालय फूड फेस्ट चल रहा है। जहां आगंतुक हिमालय की प्राकृतिक खूबसूरती का जश्न मनाते हुए जम्मू-कश्मीर, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, नेपाल एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। पारम्परिक एवं आधुनिक अवयवों का यह संयोजन वाइब्रेन्ट विजुअल्स, म्युजिक एवं डांस परफोर्मेन्स भी लेकर आएगा।