नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित शूटिंग कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुभाष राणा, पुत्र श्री नारायण सिंह राणा, को शूटिंग कोचिंग एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए Cedarbrook University, USA द्वारा मानद डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
सुभाष राणा भारतीय निशानेबाजी जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने लंबे समय से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शूटिंग के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की उनकी क्षमता को खेल जगत में विशेष रूप से सराहा जाता है।
मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने सुभाष राणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि यह सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ भारतीय निशानेबाजी और खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय है।
सुभाष राणा की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस उपलब्धि पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुभाष राणा को देशभर से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं।

