देहरादून : रानीपोखरी के नागाघेर गांव में भयानक नरसंहार हुआ है. यहां एक व्यक्ति ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है. इस निर्दयी आदमी ने अपने तीन बच्चों पत्नी और मां को मार डाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कितना क्रूर रहा होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने तीन मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। उन्हे भी मार डाला। उसने उस जीवन साथी को भी मार डाला, जिस जीवन संगिनी को वो सात जन्मों तक साथ रखने का वादा लेकर ब्याह लाया था। इसके अलावा, जन्म देने वाली मां को भी हत्यारे ने मार डाला ।

एक साथ परिवार के पांच सदस्यों की हत्या : रानीपोखरी के नागाघेर गांव में एक साथ पांच लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. गांव में मातम का माहौल है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस शख्स ने इतनी वीभत्स हत्या क्यों की। पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घर और आंगन खून से लथपथ हैं। वहां का नजारा देखकर हर कोई कांपने वाला है।

बच गई ऐसी ही एक लड़की की जान: इस शख्स के चार बच्चे थे। उसने तीन बच्चों को मार डाला। एक बालिका की जान बच गई। यह लड़की अपनी बुआ के पास गई थी। बताया जा रहा है कि पांच लोगों की हत्या को अंजाम देने वाले का नाम महेश है. महेश उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अररिया इलाके के रहने वाला हैं. अभी यह शख्स रानीपोखरी के शांतिनगर में रह रहा था। रानीपोखरी एसओ शिशुपाल राणा ने आरोपी महेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों की जानकारी : जिन लोगों की हत्या महेश तिवारी ने की है, उनके नाम है 9 वर्षीय बेटी अन्नपूर्णा, 11 वर्षीय सुवर्णा, 15 वर्षीय अपर्णा की हत्या कर दी. पत्नी नीतू 38 साल की थीं। महेश तिवारी की मां बीतल देवी 70 साल की थीं।