देहरादून,
ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की सीएसआर इकाई ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने आज उत्तराखंड के रुड़की एवं देहरादून जिलों के लिब्बरहेड़ी, सिकरोडा, इब्राहिमपुर मसाही, होरावाला और साहिया गांवों में टेलीमेडिसिन क्लीनिक्स का उद्घाटन किया। अब राज्य में कुल 5 टेलीमेडिसिन क्लीनिक्स परिचालन में हैं। टेलीमेडिसिन क्लीनिक्स एचएमआईएफ की सामाजिक पहल श्स्पर्श संजीवनीश् का ही विस्तार हैं, जिसके तहत टेक्नोलॉजी के माध्यम से ग्रामीण भारत में गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
उद्घाटन के मौके पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एवीपी एवं वर्टिकल हेड दृ कॉरपोरेट अफेयर्स पुनीत आनंद ने कहा, सीएसवी (क्रिएटिंगशेयर्ड वैल्यूज) की ह्यूंडई की ग्लोबल फिलॉसफी कॉन्टिन्यू के अंतर्गत हम मोबिलिटी के सीएसआर पिलर के तहत कई प्रकार से समाज को कुछ देने का प्रयास करते रहे हैं। हमारा मानना है कि स्वस्थ आबादी विकास की पहली शर्त है। एचएमआईएफ के विजन के ही अनुरूप श्स्पर्श संजीवनीश् टेलीमेडिसिन क्लीनिक्सगांव के लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से जोड़ते हैं। इसका लक्ष्य उनके दरवाजे तक गुणवत्तापूर्ण कंसल्टेशन की सुविधा पहुंचाना है। इसका उद्देश्य समय के साथ कुल हेल्थ इंडेक्स को सुधारना है, साथ ही समाज के विकास को सकारात्मक तरीके से प्रभावित करना है|

