जमैका , PAHAAD NEWS TEAM
तेज गेंदबाज शाहीन शाह की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 109 रन से हरा दिया. जमैका के सबीना पार्क में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज को 219 रन पर सिमट गया. इस तरह दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही । पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी शाहीन ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उन्होंने इस टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों चुना गया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान का खाता विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में खुल गया है और टीम सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, हार के कारण शीर्ष पर काबिज वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर खिसक गया है। वेस्टइंडीज की हार से टीम इंडिया को फायदा हुआ और वह 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इंग्लैंड इस लिस्ट में सबसे नीचे चल रहा है, जिसके दो अंक हैं।
टीम | PCT | P | PO | W | L | D | NR |
भारत | 58.33 | 14 | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 |
पाकिस्तान | 50 | 12 | 0 | 1 | 1 | 0 | 0 |
वेस्टइंडीज | 50 | 12 | 0 | 1 | 1 | 0 | 0 |
इंग्लैंड | 8.33 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 0 |
ऑस्ट्रेलिया | – | – | – | – | – | – | – |
न्यूजीलैंड | – | – | – | – | – | – | – |
द. अफ्रीका | – | – | – | – | – | – | – |
श्रीलंका | – | – | – | – | – | – | – |
बांग्लादेश | – | – | – | – | – | – | – |
PCT: परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स
P: प्वॉइंट्स
PO: पेनल्टी ओवर
W: जीत
L: हार
D: ड्रॉ
NR: नो रिजल्ट
अंकों के प्रतिशत के हिसाब से टीम की रैंकिंग की जाएगी। एक जीत के लिए 12 अंक होंगे, एक टाई मैच के लिए छह अंक, ड्रॉ मैच के लिए चार अंक और हार के लिए कोई अंक नहीं होगा। जीतने पर 100 प्रतिशत ऑफ पॉइंट, टाई के लिए 50 प्रतिशत ऑफ पॉइंट, ड्रॉ के लिए 33.33 प्रतिशत ऑफ पॉइंट और हारने के लिए 0 प्रतिशत ऑफ पॉइंट होंगे।
Recent Comments