देहरादून,

आईडीबीआई बैंक अपनी लोकप्रिय अमृत महोत्सव एफडी योजनाओं पर उत्सव ऑफर लेकर आया है। इस सीमित अवधि के ऑफर में 444 दिन की एफडी पर 7.75प्रतिशत प्रति वर्ष की आकर्षक ब्याज दर दी जा रही हैं। इसके अलावा 375 दिन की एफडी के लिए 7.60प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर पेश की जा रही है। यह फेस्टिव ऑफर 31 अक्टूबर, 2023 तक सीमित अवधि के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, बैंक ने 271 दिन से 1 वर्ष से कम समय में परिपक्व होने वाले एफडी के लिए ब्याज दर 50 बेसिस पॉइंट (बीपीएस) बढ़ाकर 6.75प्रतिशत प्रतिवर्ष की अधिकतम ब्याज दर पेश की है।