भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड 10 जून को होगी। इसमें 374 कैडेट पास आउट होंगे। जिसमें सात मित्र देशों के 42 कैडेट भी शामिल होंगे। परेड की सलामी आर्मी चीफ मनोज पांडेय लेंगे।

परेड देखने के लिए सेना के सभी अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य व्यक्ति और कैडेटों के रिश्तेदार दून पहुंचेंगे। अकादमी प्रबंधन परेड की तैयारियों में जुटा है। पासिंग आउट परेड के लिए जेंटलमैन कैडेट्स जोर-शोर से रिहर्सल कर रहे हैं। परेड से पहले भी अकादमी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अकादमी के अधिकारियों के मुताबिक, आज ग्रेजुएशन समारोह होगा, जहां आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के कैडेटों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री से दीक्षित किया जाएगा। इसके बाद ये सभी कैडेट अकादमी का हिस्सा बनेंगे।

8 जून को अकादमी में कमांडेंट की परेड और पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य पासिंग आउट परेड से एक दिन पहले 9 जून को अकादमी में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो का आयोजन किया जाएगा।

आईएमए 1932 में अस्तित्व में आया

बता दें कि आईएमए 1 अक्टूबर 1932 को अस्तित्व में आया था। पिछले 91 वर्षों में, अकादमी ने अपनी प्रशिक्षण क्षमता को 40 से बढ़ाकर 1650 सज्जन कैडेट कर लिया है। अकादमी से अब तक 64,489 जेंटलमैन कैडेट पास आउट हो चुके हैं। इसमें 36 मित्र देशों के 2843 विदेशी कैडेट भी शामिल हैं।

पहलवानों के समर्थन में उतरी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, बृजभूषण सिंह को बचाने का लगाया आरोप