नैनबाग जौनपुर :
नैनबाग शरदोत्सव की तैयारी को लेकर पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें की समारोह को सफल बनाने की विस्तृत चर्चा की गई जैसा की विधित है पिछले कई सालों से करोना के कारण नैनबाग स्वरोत्सव नहीं हो पा रहा था इस बार 5 नवंबर से 8 नवंबर तक इसका आयोजन किया जाएगा । इस समारोह में इस बार विशेष आकर्षण रहेगा जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा
नैनबाग शरदोत्सव की बैठक में यह तय किया गया कि इस बार जौनपुर के स्थानीय कलाकारों को बुलाया जाएगा और अपने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर खेल कूद पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
नैनबाग शरदोत्सव को लेकर खेलप्रेमी और सांस्कृतिक प्रीमियो में काफी उत्साह रहता है । यहाँ पर खेलकूद के साथ साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने मनमोहक प्रस्तुति दी जाती है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, सचिव प्रदीप कवि, संयोजक दिनेश कैन्तुरा ,उपाध्यक्ष गंभीर रावत ,कोषाध्यक्ष बचन सिंह रावत, संचालक दर्शन लाल नौटियाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश तोमर ,विक्रम सिंह चौहान, जेष्ट उप प्रमुख सरदार सिह कंडारी, प्रधान प्रवीन चौहान, जोत सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, नारायण सिंह तोमर,सोवन सिंह रावत, शरण सिंह पंवार ,अर्जन सिंह , दीवान सिंह, गम्भीर सिह रावत, राहुल पंवार ,रणवीर सिंह रावत, मोहन लाल निराला, अर्जुन सिंह रावत, सरदार सिंह राणा , रणवीर सिंह रावत, सरदार सिंह रावत , शूरवीर सिह, शांती सिंह रमोला, मनवीर सिंह देशपाल सिह,संदीप सिहआदि उपस्थित थे ।

