हल्द्वानी : मौसी के घर रिश्तेदारी में आया किशोर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में निवास करने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया. किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की खोजबीन तेज कर दी है. लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की जांच तेज कर दी है .
क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में रहने वाले परिवार के पड़ोस में उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र से आया किशोर 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गय । घटना की जानकारी जैसे ही लड़की के परिजनों को हुई, वे स्थानीय कोतवाली पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों लापता की तलाश शुरू कर दी है.
सब-इंस्पेक्टर चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि किशोर रिश्तेदारी में अपनी मौसी के घर आया था किशोरी के पड़ोस में ही उनका घर था , जो किशोरी को लेकर फरार हो गया है. पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की उम्र 15 साल जबकि किशोर की उम्र 16 साल है.

