चकराता : थाना चकराता के सरलाछानी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम उपकरण लेकर मौके पर पहुंची. वहीं, हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाड़ी से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी दौरान जौनसार बावर के चकराता सरलाछानी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पिकअप वाहन में सेब भरे हुए थे। हादसे के बाद सेब बिखर गए।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिकअप में सिर्फ चालक ही था। एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षक भारत ने बताया कि वाहन उत्तरकाशी आराकोट से देहरादून के त्यूणी जा रहा था. अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चालक रमेश वर्मा घायल हो गया। रमेश को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।