India vs Bangladesh 2nd Test Day 4: भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया. उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को सात विकेट के नुकसान पर 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके साथ, भारत ने दो मैचों की श्रृंखला में बांग्लादेश को 2-0 से हरा दिया।
भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को सात विकेट के नुकसान पर 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 100 रन और चाहिए थे। जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन और विकेट लिए तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया हार जाएगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

मैच के चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर थे। जयदेव उनादकट 16 गेंदों पर 13 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर LBW आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाले पंत दूसरी पारी में नौ रन ही बना सके. उन्हें मेहदी हसन मिराज ने LBW किया। मेहदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पारी की पांचवीं सफलता हासिल की। अक्षर ने 69 गेंदों पर 34 रनों की अहम पारी खेली।
जब टीम इंडिया 74 रन पर सात विकेट खो चुकी थी , तो ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश चमत्कार कर सकता है। भारतीय टीम दबाव में थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। अपने अनुभव का अच्छा उपयोग करते हुए, दोनों ने 71 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। अश्विन 62 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे और श्रेयस अय्यर ने 46 गेंदों में 29 रन बनाए।

