IND vs PAK : टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच मेलबर्न में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ खेला। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इफ्तिखार अहम के अर्धशतक और शान मसूद के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने इस स्कोर का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीत लिया। भारत की जीत के हीरो रहे कोहली, जिन्होंने टीम के लिए नाबाद 82 रनों की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की पारी, विराट कोहली का अर्धशतक
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को 4 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा और वह 4 रन के स्कोर पर हैरिस राउफ के हाथों लपके गए। हैरिस राउफ ने सूर्यकुमार यादव को 15 रन पर आउट किया। दुर्भाग्य से अक्षर पटेल महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। विराट कोहली ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए। नवाज की बॉल पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर स्टंप हो गए, लेकिन विराट कोहली ने 53 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। इसके बाद आर अश्विन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
पाकिस्तान की पारी में इफ्तिखार व शान मसूद के अर्धशतक
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को डक पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और उन्होंने मो. रिजवान 4 रन पर आउट हो गए। रिजवान का कैच भुवनेश्वर कुमार ने लपका। इफ्तिखार अहमद भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे और उन्होंने 34 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाए, लेकिन शमी ने उन्हें लेग आउट करके अपनी पारी का अंत किया और भारत को राहत दिलाई।
हार्दिक पांड्या ने भारत को चौथी सफलता दिलाई और शाबाद खान को 5 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा दिया. हार्दिक पांड्या ने हैदर अली के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया और उन्हें सूर्यकुमार ने 2 रन पर कैच कराया। हार्दिक मिस्टर ने नवाज के रूप में इस मैच का तीसरा विकेट लिया और उन्हें 9 रन पर आउट कर दिया।
अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को 2 रन पर कैच कराया। शाहीन अफरीदी को 16 रन पर भुली ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया । शान मसूद ने 42 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए और नाबाद रहे. भारत के लिए पहली पारी में अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 3-3 जबकि भुवी और शमी ने एक-एक विकेट लिया।

