देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर गुरुवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में घंटी बजाकर भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच की शुरुआत करेंगे। वनडे और टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था, अब टीम इंडिया की नजर अपनी जगह और मजबूत करने पर होगी.

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीएसए) ने एक बयान में कहा, ” उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच के लिए विश्व कप विजेता खिलाड़ी सुनील गावस्कर द्वारा मैच की घंटी बजने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यूपीएसए के इतिहास में यह पहली बार है कि मैच की शुरुआत घंटी बजाकर की जाएगी और इसकी शुरुआत सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों द्वारा की जा रही है। हम देश में एक प्रमुख राज्य क्रिकेट संघ के रूप में खड़े होने और हमारे द्वारा आयोजित हर टूर्नामेंट के साथ यूपीसीए का झंडा ऊंचा लहराते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू हो जाएगा

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले तीसरे टी-20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं