IND vs SL 2nd T20 Match : भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली भारतीय टीम को 16 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली । मैच में हार के बाद कप्तान हार्दिक गुस्से में नजर आए और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.

हार्दिक पांड्या ने हार के लिए इस खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 16 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में भारत 190 रन ही बना सका और इस तरह श्रीलंका 16 रन से जीत गया। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने इस हार का ठीकरा युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर फोड़ा। पंड्या ने कहा,

“हमने कुछ बुनियादी गलतियाँ कीं जो हमें इस स्तर पर नहीं करनी चाहिए। आपका दिन अच्छा हो सकता है, आपका दिन खराब हो सकता है, लेकिन आपको बुनियादी बातों का ध्यान रखना होगा। उसने नहीं गेंदबाजी करने की गलती की है। अतीत में भी गेंद, मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता लेकिन नो-बॉल फेंकना अपराध है।

गौरतलब हो कि भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण नो बॉल फेंकना था। भारत ने इस मैच में 7 नो-बॉल फेंकी, जिसमें अर्शदीप सिंह ने 5, जबकि उमरान-शिवम मावी ने 1-1 नो-बॉल फेंकी।

हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों की तारीफ में कसीदे पढ़े

कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। इन दोनों के बीच जिस तरह की साझेदारी हो रही थी, हम मैच में बने रहे, लेकिन यह मैच हमारे नसीब में नहीं था।’

इसके साथ ही हार्दिक ने कहा कि शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी करते हुए बड़े शॉट लगाए उसे देखकर मुझे अच्छा लगा। वहीं सूर्यकुमार यादव को लेकर हार्दिक ने कहा कि नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए सूर्य बेहतर विकल्प हैं और हम उन्हें उस नंबर पर खेलते हुए देखना चाहते हैं.

मसूरी की बेटी दिव्या थलवाल को आईईएस परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया