IND vs WI 3rd T20I : पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मैच सेंट किट्स के वार्नर पार्क में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से काइल मेयर्स ने 50 गेंदों में 73 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन ने 22 और शिमरॉन हेटमायर ने 20 जबकि रोवमन  पॉवेल ने 23 रन बनाए। भारत ने यह लक्ष्य तीन विकेट के नुकसान पर एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 76, ऋषभ पंत ने नाबाद 33 और श्रेयस अय्यर ने 24 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की।

भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित ने टीम के 19 के स्कोर पर रिटायर्ट हो गए। बल्लेबाजी करते समय रोहित की पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और उन्हें बाहर जाना पड़ा. रोहित जब 11 रन पर खेल रहे थे तो मैदान से बाहर हो गए। उनके जाने के बाद सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर (24) ने 86 रन की मैच जिताऊ साझेदारी के साथ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. सूर्यकुमार ने 44 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाए. उनके अलावा ऋषभ पंत ने नाबाद 33 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से काइल मेयर्स ने 50 गेंदों में 73 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन ने 22 और शिमरोन हेटमायर ने 20 जबकि रोवमैन पॉवेल ने 23 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने दो और हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

स्वीट्जरलैण्ड : स्वीट्जरलैण्ड स्थित एफआईबीएल (जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान) का भ्रमण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।