IND vs WI, 5th T20I : भारत ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 88 रन से हराया। भारत ने फ्लोरिड के लॉडरहिल में खेले गए मैच में 188 रन बनाए और वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने चार विकेट लिए। उनके अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन शिकार किए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली। पांचवें टी20 में नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया और उनकी जगह हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली.

विंडीज खराब शुरुआत से जूझ रही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे जेसन होल्डर पहले ओवर में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें अक्षर ने बोल्ड किया। इसके बाद अक्षर ने पांचवें ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने शमाराह ब्रूक्स (13 गेंदों में 13 रन) को स्टंप कराया और डेवोन थॉमस (11 गेंदों में 10) को बोल्ड किया। कप्तान निकोलस पूरन (छह गेंदों में 3 रन) को कुलदीप ने आठवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। 12वें ओवर में बिश्नोई ने दो शिकार किए। उन्होंने रोवमन पॉवेल (13 गेंदों में 9 रन) और कीमो पॉल (0) को एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन भेजा।
शिमरोन हेटमायर ने लगाया अर्धशतक
वेस्टइंडीज ने कुल 88 रन पर 6 विकेट गंवाए और अगले चार विकेट महज 12 रन के अंदर गिर गए। 13वें ओवर में कुलदीप ने डोमिनिक ड्रेक्स (2 गेंदों में 1) और ओडीन स्मिथ (0) का शिकार किया। वहीं, 16वें ओवर में बिश्नोई ने दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया. उन्होंने पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर (35 गेंदों में 36 रन) को आउट किया और चौथी गेंद पर ओबेड मैकॉय (0) को अपने जाल में फंसाया। हेटमायर ने अपने अर्धशतक में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक है।
ऐसा था हाल भारतीय पारी का
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। भारत की शुरुआत धीमी रही. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। डोमिनिक ड्रेक्स ने पांचवें ओवर में ईशान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 13 गेंदों में 1 चौके की मदद से 11 रन बनाए। इसके बाद अय्यर और दीपक हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की अहम साझेदारी की. 12वें ओवर में हुड्डा हेडन वॉल्शन का शिकार बने। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी
भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। 13वें ओवर में उन्हें जेसन होल्डर ने कॉट एंट बोल्ड किया। उन्होंने 40 गेंदों का सामना कर 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। टीम को संजू सैमसन से अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन ही बना सके. 16वें ओवर में उन्हें ओडीन स्मिथ ने बोल्ड किया। दिनेश कार्तिक भी प्रभाव डालने में नाकाम रहे। स्मिथ ने 18वें ओवर में उन्हें बोल्ड किया। कार्तिक ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए।
हार्दिक पांड्या (16 गेंदों में 32) और अक्षर पटेल (7 गेंदों में 9) ने 20वें ओवर में विकेट गंवाए। पांड्या रन आउट हुए जबकि स्मिथ ने अक्षर को कैच कराया। आवेश खान (1) और कुलदीप याद (0) नाबाद रहे।

