बाड़मेर, PAHAAD NEWS TEAM

भारत-पाक सीमा के पास बाड़मेर में सोमवार की रात भारी विस्फोट की आवाज भारत-पाकिस्तान की सीमा से लगे राजस्थान के बाड़मेर जिले के बाखासर और आसपास के कई गांवों में सुनाई दी . सीमा सुरक्षा बल के साथ ही पुलिस ने भी विस्फोट की आवाज की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सीमा से सटे बाखासर गांव में रात करीब नौ बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 50 किमी दूर तक सुनाई दी, जिससे बाड़मेर, जालोर सहित गुजरात से सटे सीमावर्ती गांवों में इसकी चर्चा होने लगी।

धमाके की आवाज के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बीएसएफ और पुलिस भी हरकत में आ गई है. खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाका भारतीय सीमा में हुआ या पाकिस्तान की सीमा में।

सीमा सुरक्षा बल के साथ ही पुलिस ने भी विस्फोट की आवाज की पुष्टि की है। बाड़मेर में सोमवार की रात भारी विस्फोट की आवाज भारत-पाकिस्तान की सीमा से लगे राजस्थान के बाड़मेर जिले के बाखासर और आसपास के कई गांवों में सुनाई दी .