देहरादून : अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर ने इन्फ्लूएंजा को लेकर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. उन्होंने सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मौसमी इन्फ्लूएंजा के ज्यादातर मरीजों में बुखार और खांसी के लक्षण होते हैं।

डायबिटीज, हृदय रोग से पीड़ित लोग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, मोटापे से ग्रस्त और बच्चों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। उधर, चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है। अस्पतालों में दवा, आइसोलेशन की सुविधा, बेड, ऑक्सीजन, मास्क और अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था है।

लोगों को हाथ धोना, खांसी या छींक आने पर अपने मुंह और नाक को रुमाल से ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना, भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जा रही। उधर, एनएचएम के निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, राज्य नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. पकंज कुमार सिंह भी मौजूद थे।

‘जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने मसूरी माल रोड के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया