आज राजधानी देहरादून में देर शाम को यूनाईटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने बताया की महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, तथा केंद्रिय गृह मंत्री को पत्र भेजकर कुरान की विवादित 24 आयतों को हटाने और पढ़ने पढ़ाने पर रोक लगाने की पहले भी मांग की थी। इसी क्रम में अब सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों, मौलवियों, अल्पसंख्यक मंत्रालय के सचिवों को पत्र भेजकर अपनी मांगों को दोहराया है। उन्होने कहा कि इन विवादित आयतों से नफरत फैलने के प्रति संशय होने पर हम किसी भी व्यक्ति और संगठन से चर्चा को लेकर तैयार हैं।
यूनाईटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता की आयोजित



