देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
आईपीएल 2022 में बुधवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्श ने 62 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली. डेविड वॉर्नर ने नाबाद 52 रन बनाए।
इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। वे प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ में हैं। राजस्थान के 12 मैचों में 14 अंक हैं। आईपीएल में मार्श के पहले अर्धशतक के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाए।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका श्रीकर भरत के रूप में पहले ही ओवर में लगा जब टीम का खाता भी नहीं खुला. ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट) की बॉलिंग पर श्रीकर भरत के बल्ले को छुआ और विकेटकीपर को कैच दे बैठे. वार्नर और मार्श ने संभलकर खेलने की रणनीति अपनाई। सातवें ओवर में मार्श ने कुलदीप सेन पर दो छक्कों के साथ शुरुआत की।
नौवें ओवर में युजवेंद्र चहल (चार ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट) गेंदबाजी करने आए, जिसमें दूसरी गेंद पर वार्नर ने डीप मिडविकेट पर छक्का लगाया। अगली गेंद भी लॉन्ग ऑफ पर उठा और बटलर ने कैच लेने के लिए डाइव लगाई, लेकिन गेंद छिटक गई और मौका उनके हाथ से निकल गया। आखिरी गेंद स्टंप्स पर लगी और लाइट भी जली, लेकिन बेल्स नहीं हिली, जिससे वार्नर नाबाद रहे।
10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 74 रन था, जिसके बाद मार्श ने चहल पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। मार्श तेजी से रन बनाते रहे लेकिन 18वें ओवर में चहल की गेंद का शिकार हो गए। हालांकि तब तक टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी। कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 13) ने फिर वार्नर के साथ जीत की औपचारिकताएं पूरी कीं।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धीमी रही। सकारिया की गेंद पर फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (7) कैच आउट हो गए । इसके बाद तीसरे नंबर पर भेजे गए आर अश्विन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल संभलकर खेलते नजर आए। लेकिन राजस्थान को दूसरा झटका जायसवाल (19) के रूप में 54 रन पर मिला, जब वह मार्श की गेंद पर ललित यादव के हाथों कैच आउट हो गए।
चौथे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल ने अश्विन के साथ मिलकर टीम को 12 ओवर के बाद 80 के पार पहुंचा दिया. अश्विन ने कुलदीप यादव की गेंद पर छक्के और चौके लगाए। दूसरे छोर पर पडिक्कल भी जमकर हाथ खोल रहे थे । इसके बाद अश्विन ने 38 गेंदों में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगले ही ओवर में वह मार्श की गेंद पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके साथ ही उनके और पडिक्कल के बीच 36 गेंदों में 53 रन की साझेदारी खत्म हो गई। इस बीच पडिक्कल ने कई चौके लगाए।
पांचवें नंबर पर आए कप्तान संजू सैमसन (6) नॉर्टजे का शिकार हो गए, जिससे राजस्थान का स्कोर 16.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 125 रन हो गया. छठे नंबर पर आए रियान पराग ने छक्के से नॉर्टजे का स्वागत किया. लेकिन 18वें ओवर में पराग (9) सकारिया की गेंद पर पॉवेल के हाथों कैच आउट हो गए.
नॉर्टजे ने पडिक्कल (48) को आउट किया। इसके बाद 20वां ओवर करने आए शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 6 रन दिए, जिससे राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन हो गया. रॉस्सी वैन डेर डूसन (12) और ट्रेंट बोल्ट (3) नाबाद रहे।
आईपीएल 2022: मुंबई और चेन्नई के बीच सम्मान और अस्तित्व के लिए आज लड़ाई
देहरादून: , PAHAAD NEWS TEAM
चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आज वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। उम्मीद है कि आईपीएल के इतिहास में लगभग पहली बार दोनों चैंपियन बाहर होने से पहले अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस लीग से बाहर हो गई है। दूसरी ओर, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके के पास अंतिम चार में जगह बनाने का केवल गणितीय मौका है। क्योंकि वह 11 मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। सुपर किंग्स ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक बनाए हैं। विकेट लेने में ड्वेन ब्रावो सबसे आगे हैं, उन्होंने अब तक 16 विकेट लिए हैं।

पिछली बार जब ये दोनों टीमें एक-दूसरे से मिली थीं तो धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया था। फिर धोनी ने आखिरी चार गेंदों में 16 रन बनाए. इस स्टेडियम में हुए 15 मैचों में पीछा करने वाली टीम ने आठ मौकों पर जीत हासिल की है, इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत 173 का स्कोर है।

