देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब और गुजरात के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने शिखर धवन के 62 और लिविंग्सटन के विस्फोटक 30 रन के दम पर गुजरात की टीम को 8 विकेट से हरा दिया. पंजाब के सामने जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य था, जिसे उसने 24 गेंद शेष रहते 2 विकेट के नुकसान पर बना लिया। 16वें ओवर में लिविंग्सटन ने मोहम्मद शमी के इस ओवर में 28 रन बनाए जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे . इस जीत के साथ पंजाब 10 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।
इससे पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए।
पंजाब की पारी, धवन की अर्धशतकीय पारी
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिखर धवन और जानी बेयरस्टो ने पंजाब टीम के लिए पारी की शुरुआत की लेकिन तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने बेयरस्टो को सांगवान के हाथों कैच करा दिया. उन्होंने 1 रन बनाए। इसके बाद राजपक्षे और धवन ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन की शानदार पारी खेली। पंजाब को दूसरा झटका राजपक्षे के रूप में लगा। उन्हें लाकी फर्ग्यूसन ने 40 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
Match 48. Punjab Kings Won by 8 Wicket(s) https://t.co/SDPD65PWGq #GTvPBKS #TATAIPL #IPL2022
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2022
गुजरात की पारी, साईं सुदर्शन का अर्धशतक
पंजाब के खिलाफ गुजरात की शुरुआत निराशाजनक रही और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की खराब फॉर्म जारी रही। वह 9 रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि उनके साथी साहा को रबादा ने 21 रन पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। हार्दिक पांड्या को ऋषि धवन ने एक रन पर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। डेविड मिलर ने 14 रन बनाए और उन्हें रबादा ने लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। राहुल तेवतिया को रबादा ने 11 रन पर कैच आउट करवा दिया और उनका कैच संदीप शर्मा ने लपका, जबकि राशिद खान खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर आउट हो गए. रबादा ने राशिद खान को जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया।
साई सुदर्शन ने 42 गेंदों पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर, प्रदीप सांगवान को 2 रन के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया। लाकी फर्ग्यूसन को 5 रन के स्कोर पर रबादा ने कैच आउट करवा दिया । साईं सुदर्शन ने इस मैच में 50 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। वहीं, पंजाब के लिए कगिसो रबादा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए।
IPL 2022: आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ा मुकाबला
देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कमजोर गेंदबाजी में सुधार करना होगा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपनी खराब बल्लेबाजी में सुधार करना होगा. खराब फॉर्म से जूझ रही दो दिग्गज टीमें जब बुधवार को आईपीएल के अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगी। चेन्नई की टीम नौ में से तीन जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि बैंगलोर की टीम 10 में से पांच जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। चेन्नई के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं, बैंगलोर को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए 1 जीत की दरकार है।

क्रिकेट में दो मजबूत और फॉर्म में चल रही टीमों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहता है। लेकिन जब दो ऐसे दिग्गज होंगे, जिनकी कमजोर कड़ियां जगजाहिर हैं, तो मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा। आरसीबी की ओर से अब तक दस मैचों में केवल छह अर्द्धशतक बनाए गए हैं, जिनमें से दो कप्तान फाफ डु प्लेसी ने बनाए हैं। यह उनकी बल्लेबाजी के स्तर को साबित करता है।
चेन्नई ने अब तक नौ मैच खेले हैं।
वहीं, चेन्नई ने अब तक नौ मैच खेले हैं और उसके किसी भी गेंदबाज का इकॉनमी रेट 7.50 प्रति ओवर से कम नहीं रहा है। महेश तीक्षणा ने 7.54 की औसत से गेंदबाजी की है। जबकि ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी का औसत क्रमश: 8.73 और 9.82 है. पिछले मैच में विराट कोहली के अर्धशतक के बाद यह मैच और रोमांचक होगा। वहीं, चेन्नई की कमान संभालने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की जीत हुई है, ऐसे में यह भी देखना होगा कि वह जीत का सिलसिला कायम रख पाते हैं या नहीं. खराब फॉर्म से जूझ रहे रवींद्र जडेजा की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को फिर से कमान सौंपी गई, जिसके बाद सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. हैदराबाद के नौ मैचों में छह अंक हैं।
आरसीबी के नौ मैचों में दस अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है। हालांकि उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने सीजन का सबसे कम 68 रन का स्कोर बनाया और एक अन्य मैच में 145 रन के आसान लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में कोहली ने 53 गेंदों में 58 रन बनाए। लेकिन उनकी टीम 170 रन ही बना सकी, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर कम स्कोर था।
दस मैचों में कोहली ने बनाए 186 रन
विराट कोहली ने दस मैचों में 186 रन बनाए हैं और डु प्लेसी ने नौ मैचों में 278 रन बनाए हैं। हालांकि, दोनों अपने परिचित फॉर्म में नहीं हैं। कोहली ने लगभग नौ ओवर में 58 रन बनाए, जिससे उनकी टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। दिनेश कार्तिक (दस मैचों में 218 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (सात मैचों में 157 रन) को और अधिक प्रयास करने होंगे। अब उनका सामना कमजोर गेंदबाजी आक्रमण से है। चेन्नई के चौधरी या सिमरजीत सिंह के पास अनुभव नहीं है तो अनुभवी जडेजा बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं.

