देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

अपने 200वें मैच को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यादगार नहीं बना सके. आईपीएल 2022 के 49वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 173 रन बनाए थे, लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। सीएसके की 10 मैचों में यह 7वीं हार है। वहीं, आरसीबी की 11 मैचों में छठी जीत है। टीम तालिका में छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लगातार 3 हार के बाद टीम को पहली जीत मिली है।

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ (28) के रूप में गिरा। रोबिन उथप्पा एक रन बना सके। अंबाती रायुडू (10) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। डेवन कॉनवे (56) ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके. रविंद्र जडेजा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मोईन अली ने 34 और धोनी ने 2 रन बनाए।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2022 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 174 रनों का लक्ष्य दिया था , महिपाल लमरोर (42) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (38) ने शानदार बल्लेबाजी की । बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। चेन्नई के लिए महेश थीक्षाना ने तीन विकेट अपने नाम किए। मोईन अली ने दो और ड्वेन प्रिटोरियस ने एक विकेट लिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत करते हुए बिना विकेट खोए 57 रन बनाए। लेकिन इसके बाद बैंगलोर को कप्तान फाफ डु प्लेसिस (38) और ग्लेन मैक्सवेल (3) के रूप में दो झटके लगे, जिससे बैंगलोर का स्कोर 9 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 76 पर आ गया। हालांकि सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने दूसरे छोर पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई चौके लगाए।

लेकिन कोहली ने 33 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए और उन्हें अली ने बोल्ड कर दिया , बैंगलोर ने 79 रन पर तीन विकेट पर खो दिए । चौथे और पांचवें नंबर पर आए महिपाल लमलोर और रजत पाटीदार ने लड़खड़ाती पारी को संभालने का काम किया. दोनों ने जीत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। लेकिन 16वें ओवर में पाटीदार (21) प्रिटोरियस की गेंद पर मुकेश के हाथों लपके गए, जिससे बेंगलुरु को 124 रन पर चौथा झटका लगा।

दिनेश कार्तिक ने छठे नंबर पर लमरोर के साथ शानदार बल्लेबाजी की जिससे बैंगलोर ने 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। लेकिन 19वें ओवर में थीक्षाना ने लमरोर (27 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन), वानिंदु हसरंगा (0) और शाहबाज अहमद (1) को आउट कर सिर्फ दो रन दिए. 20वें ओवर में कार्तिक ने प्रिटोरियस की गेंदों पर दो छक्कों सहित कुल 16 रन बनाए, लेकिन हर्षल पटेल बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए, जिससे बैंगलोर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए. कार्तिक 17 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का परीक्ष की परीक्षा लेंगे

देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को आज यहां आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों के खिलाफ कड़ी परीक्षा का सामना करना होगा और टीम की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली ने नौ में से पांच मैच गंवाए हैं, जिससे उनके प्रदर्शन और टीम संरचना पर सवाल उठ रहे हैं।

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के पसंदीदा ललित यादव अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि एनरिक नोत्र्जे को नीलामी से पहले दिल्ली ने रिटेन किया था, उनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऑलराउंडर ललित ने अब तक नौ मैचों में केवल 137 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 110 से कम है। उन्होंने चार विकेट लिए हैं।

कुलदीप यादव (17 विकेट) और खलील अहमद (11 विकेट) को छोड़कर दिल्ली के गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। मुस्तफिजुर रहमान टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता बरकरार नहीं रख पाया है. कप्तान ऋषभ पंत (234 रन) ने अपना आक्रामक रवैया दिखाया है, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं.

सनराइजर्स के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक के साथ उनका मैच देखने लायक होगा. पावरप्ले के बाद ही उमरान का इस्तेमाल किया गया है और फिर पंत के क्रीज पर होने की संभावना है। पृथ्वी शॉ ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लय बरकरार नहीं रख सके जबकि डेविड वार्नर को अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा। हालांकि भुवनेश्वर कुमार, उमरान, टी नटराजन और मार्को जेनसेन के सामने दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए यह काम आसान नहीं होगा।

सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अब तक अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है और वे अपनी टीम के अंक 10 से 12 करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. दिल्ली के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें वाशिंगटन सुंदर का सामना नहीं करना पड़ेगा. जिसका हाथ फिर से चोटिल हो गया है। जगदीश सुचित को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है.

सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (324 रन) ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दिल्ली के गेंदबाजों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है. कप्तान केन विलियमसन अभी तक ठीक नहीं हुए हैं और अभिषेक, एडेन मार्करैम और राहुल त्रिपाठी की बल्लेबाजी फॉर्म ने सनराइजर्स की नौ मैचों में पांच जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।