कप्तान फाफ डुप्लेसी को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2022 में मंगलवार रात खेले गए 31वें मुकाबले में 18 रन से हरा दिया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 182 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी । बैंगलोर की जीत के हीरो कप्तान फाफ डुप्लेसी और तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड थे। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए जबकि हेजलवुड ने लखनऊ के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। कप्तान फाफ डुप्लेसी को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लखनऊ की धीमी शुरुआत – 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने कप्तान केएल राहुल के साथ धीमी शुरुआत की, लेकिन संभलकर खेलने की वजह से डिकॉक महज 3 रन बनाकर आउट हो गए. 17 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे भी महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल (30 रन) भी क्रुणाल पांड्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर पवेलियन लौटे.

कोई बल्लेबाज नहीं खेल सका बड़ी पारी- लखनऊ की तरफ से डुप्लेसी जैसी बड़ी पारी कोई भी बल्लेबाज नहीं खेल सका. क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए जबकि कप्तान केएल राहुल ने 30 रन की अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा दीपक हुड्डा और आयुष बिश्नई 13-13 रन बनाकर आउट हुए और मार्कस स्टॉइनिस 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेसन होल्डर (16 रन) ने आखिरी ओवर में 2 छक्के जरूर लगाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

हेजलवुड के नेतृत्व में आरसीबी के गेंदबाजों का कमाल- रॉयल चैलेंजर्स की गेंदबाजी ब्रिगेड ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके अलावा हर्षल पटेल ने 2 विकेट लिए। गेंदबाजी की शुरुआत करने आए मोहम्मद सिराज , मैक्सवेल ने भी एक-एक विकेट लिया।

टॉस हारकर आरसीबी की खराब शुरुआत- टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर की 5वीं गेंद पर अनुज रावत (5) को केएल राहुल ने चमीरा की गेंद पर लपका और अगली ही गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए. पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 रन पर दो विकेट था।

डुप्लेसी की कप्तानी पारी – सस्ते में दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान डुप्लेसी और मैक्सवेल पारी को संभालने में लगे थे लेकिन मैक्सवेल ने 11 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम के स्कोर 44 पर अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद सुयश भी (10 रन) बनाकर आउट हो गए। फिर डुप्लेसी ने शाहबाज अहमद (26 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। छठे विकेट के रूप में आउट होने से पहले डुप्लेसी ने 64 गेंदों में 96 रन बनाए। जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस पारी की बदौलत बैंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना सकी।

लखनऊ की गेंदबाजी- चमीरा ने पहले दो विकेट झटककर बंगलौर के हौसले को पस्त करने का काम किया जबकि जेसन होल्डर ने भी दो विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या को भी एक विकेट मिला, जबकि विकेट के मामले में आवेश खान और रवि बिश्नोई की झोली खाली रही.

IPL 2022: कोरोना प्रभावित दिल्ली कैपिटल्स का आज सामना होगा पंजाब किंग्स से , दोनों को जीत की दरकार

देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित दिल्ली कैपिटल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग का अपना मैच बुधवार को पुणे के बजाय ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बुधवार के मैच को ब्रेबोर्न स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि बायो बबल में कोई कोविड संक्रमण न हो।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श सहित दिल्ली कैपिटल्स के पांच सदस्य कोरोना वायरस के जांच में पॉजिटिव आए है। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, टीम के मालिशिया चेतन कुमार, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया कंटेंट टीम के सदस्य आकाश माने कोरोना वायरस के जांच में पॉजिटिव पाए गए है।

बीसीसीआई द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 20 अप्रैल को होने वाले मैच नंबर 32, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स को एमसीए स्टेडियम, पुणे से ब्रेबोर्न सीसीआई में स्थानांतरित कर दिया है। लंबी दूरी की बस यात्रा के दौरान टीम में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार सुबह आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद ही मैच खेलने की अनुमति मिलेगी. मंगलवार को हुई जांच में अन्य सभी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ नेगेटिव आया है।

उन्होंने कहा, जो सदस्य कोविड-19 से संक्रमित आए हैं, वे आइसोलेशन में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. छठे और सातवें दिन उनका परीक्षण किया जाएगा और यदि दोनों परीक्षणों का परिणाम नकारात्मक है, तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स बायो-सिक्योर बबल में फिर से आने की अनुमति दी जाएगी।

बीसीसीआई ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आरटी-पीसीआर टेस्ट 16 अप्रैल से रोजाना किया जा रहा है. 19 अप्रैल को हुए आरटी-पीसीआर टेस्ट के चौथे दौर में अन्य सभी सदस्य निगेटिव आए हैं. उन्होंने कहा कि टीम के सभी सदस्यों को 20 अप्रैल की सुबह आरटी-पीसीआर परीक्षण के दूसरे दौर से गुजरना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के प्रतिद्वंद्वी पंजाब किंग्स को मंगलवार को पुणे की यात्रा करनी थी, लेकिन उन्हें मुंबई में रहने के लिए कहा गया।

हमें पुणे जाना था, लेकिन हमें मुंबई में रहने के लिए कहा गया है.’ पॉजिटिव. मार्श के गले में खराश और हल्का बुखार था।

इस बीमारी के लक्षण मार्श में दिखे थे और तेजी से एंटीजन परीक्षण किया जो सकारात्मक आया, लेकिन प्रारंभिक आरटी-पीसीआर परीक्षण परिणाम नकारात्मक था। आईपीएल बायो-बबल के बाहर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं। बायो-बबल के अंदर भी वायरस का खतरा बढ़ गया है। पिछले सीजन में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था। इसे यूएई में सितंबर-अक्टूबर में पूरा किया गया था।