आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है। सभी टीमों ने अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है, लेकिन नीलामी के बाद अगर कोई एक टीम सबसे खतरनाक नजर आ रही है तो वह है पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस। मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में कीरोन पोलार्ड की जगह कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीदा।

मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन औसत रहा था

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद औसत दर्जे का रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन में सबसे निचले पायदान पर रही थी।

पिछले साल तक मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या ऑलराउंडर की स्थिति थी। बतौर ऑलराउंडर खेल रहे कीरोन पोलार्ड गेंदबाजी नहीं कर पाए। जिससे मुंबई मैच में संतुलन नहीं बना पाई। लिहाजा मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

मुंबई इंडियंस ने एक खतरनाक टीम बनाई है
मुंबई इंडियंस ने ग्रीन के अलावा मार्को यानसेन के जुड़वे भाई डूवान यानसेन को 20 लाख में खरीदा। वहीं मुंबई ने पीयूष चावला को 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।मुंबई इंडियंस के पास अब जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के रूप में खतरनाक गेंदबाज हैं, ही अब साथ में झाय रिचर्डसन भी आ गए हैं । मुंबई इंडियंस के पास पहले से ही बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और बेबी एबी हैं।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम


कैमरून ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय , ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, अरशद खान, राघव गोयल, डुआन जानसन, ट्रिस्टन स्टब्स और विष्णु विनोद।