मसूरी : विंटर कार्निवाल के हिस्से के रूप में, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी द्वारा एक रोमांचक राॅक क्लाइंबिंग का प्रदर्शन किया गया। यह देख पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली ।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी के जवानों ने माल रोड पर राॅक क्लाइंबिंग की। इस दौरान बल के जवानों ने पहाड़ की चढ़ाई और नीचे उतरने का रोमांचक प्रदर्शन किया। साथ ही यह भी दिखाया गया कि हादसे के वक्त घायलों को कैसे बचाया जा सकता है। इस मौके पर दल के पाइप बैंड की सुरीली धुनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने कहा कि बल के जवानों द्वारा पर्यटकों के बीच राॅक क्लाइंबिंग की गई ताकि लोगों को बल और उनकी बहादुरी के बारे में पता चल सके. इस मौके पर बोलते हुए अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल के पीआरओ धर्मेंद्र भंडारी ने कहा कि आईटीबीपी पहाड़ों पर दूरदराज के इलाकों में तैनात है, जिसके कारण बल के जवानों को पहाड़ों और दुर्गम स्थानों पर जाने का प्रशिक्षण दिया जाता है.

वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर होने वाले हादसों में जान-माल को बचाने के लिए फोर्स काम कर रही है। फोर्स ने इसमें महारत हासिल कर ली है। विंटर लाइन कार्निवल में बल की वीरता दिखाने और बल के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इस प्रकार का प्रदर्शन किया जाता है। यहां घायलों को पिगी बैग बचाव करने, नदी नालों को पार कर सामान पहुंचाना और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, सीट रैपल आदि का प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, सीओ नीरज सेमवाल आदि मौजूद रहे। वहीं स्थानीय कलाकारों व संस्कृति विभाग के कलाकारों ने शहीद स्थल, गांधी चौक आदि पर लोकनृत्य आदि प्रस्तुत किए।

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड की केवल्य योगशाला को मिला निमंत्रण पत्र माउंट आबू में 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले शरद महोत्सव समारोह में