देहरादून : भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बीते दिन जागेश्वर मंदिर में दंबगई दिखाने और मंदिर के प्रबंधक से अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड़ लिया।इस घटना के बाद कांग्रेसी काफी आक्रोशित हैं. जिसको लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है।
दरअसल भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप शनिवार को अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर मंदिर पहुंचे. शाम को दर्शन के दौरान सांसद दबंगई पर उतर आए. आरोप है कि मंदिर बंद होने के समय उन्होंने परिसर में जाने की कोशिश की. प्रबंधक के मना करने पर सांसद गाली-गलौज पर उतर आए.वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इस घटना से काफी आहत हैं. ऐसे में उन्होंने इस घटना के विरोध में आज शिव पूजन करके एक घंटे का मौन उपवास रखा।
हरीश रावत का कहना है कि जागेश्वर भगवान जगन्नाथ धाम का एक साक्षात ज्योतिर्लिंग है। और वहां के प्रधान पुजारी और मंदिर के लिए बीजेपी सांसद ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है. उनका आरोप है की इस तरह का व्यवहार करके बीजेपी सांसद ने अपना अहंकार उड़ेला है.
हरीश रावत ने भाजपा से इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग उठाई है।