मसूरी। शहरी क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन का निरीक्षण करने आयी भारत सरकार की संयुक्त सचिव एवं स्वच्छ भारत मिशन की राष्ट्रीय मिशन निदेशक रूपा मिश्रा ने गडडी खाना क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन, सुविधा, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सहित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि भारत सरकार राज्य सरकारों के साथ अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा करती है और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में हुई प्रगति का आकलन करने के लिए साइट निरीक्षण भी करती है।

मसूरी गडडी खाना अपशिष्ट प्रबंधन का निरीक्षण करने पहुंचे भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के सचिव ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह के निरीक्षण और बातचीत से दो बातों का पता चलता है कि अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र में क्या प्रगति हो रही है । और अन्य चुनौतियाँ क्या हैं?उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन आम लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने, जागरूकता पैदा करने और कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान देने का एक प्रयास है। जिसकी मौके पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी में सूखे कचरे के लिए काम किया जा रहा है, जबकि गीले कचरे के लिए मेथलिन प्लांट बनाया जा रहा है. इसके साथ ही यह देखने में आया है कि जो पुराना कचरा रखा हुआ था उसका निस्तारण कर दिया गया है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि संयुक्त सचिव नगरीय विकास द्वारा निरीक्षण किया गया. उन्हें गडडी खाना की वास्तविक स्थिति के बारे में बताया गया कि गद्दीखाना से पुराने कचरे को हटाकर हरित क्षेत्र बनाया गया है। साथ ही बायोमीथेन प्लांट और सूखे कचरे को अलग करने की जानकारी दी जाती है।उन्होंने कहा कि मसूरी में डंपिंग जोन नहीं होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह लोगों को जंगलों में निर्माण कचरे को डंप करने के लिए मजबूर करता है, जिसके लिए अक्सर जुर्माना या अन्य विभागीय कार्रवाई होती है। लेकिन अब जो इसके लिए भी सेंटर बना रहे हैं। ताकि जंगल को बचाया जा सके और भवन निर्माण के सभी कचरे को एक जगह एकत्र किया जा सके। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बायो मैथलीन प्लांट से बिजली भी बनेगी, जो प्लांट को चलाएगी.

इस मौके पर नगर कार्यपालन अधिकारी राजेश नैथानी, अधिशासी अधिकारी राजवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह, कीन की निदेशक सुनीता कुंडले, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, कीन प्रबंधक अशोक कुमार, हिलदारी से अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।