जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में सभी प्रमुख आयोजनों पर रोक लगा दी गई है. खतरे को देखते हुए यह फैसला किया गया है। श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार, जोशीमठ में नृसिंह मंदिर परिसर में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का आयोजन या गतिविधि प्रतिबंधित है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उधर, जोशीमठ में हुए भूस्खलन ने भगवान बदरी विशाल के खजाने को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है. अगर स्थिति और बिगड़ती है तो बद्रीनाथ धाम के खजाने को पीपलकोटी स्थित मंदिर समिति के निरीक्षण भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। कहा गया कि जरूरत पड़ने पर यहां स्थित निरीक्षण भवन के हॉल को स्ट्रांग रूम में बदला जाएगा। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से खजाने की सुरक्षा पर भी चर्चा की। जैसे ही चारधाम यात्रा समाप्त होती है, बद्रीनाथ धाम के करोड़ों के खजाने को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्यालय के साथ जोशीमठ स्थानांतरित कर दिया जाता है।