चमोली : जोशीमठ उर्गम घाटी के देवग्राम गीरा बंसा गांव में भूस्खलन से बुरा हाल है, मकानों में लगातार दरारें आ रही हैं. लोग लंबे समय से प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि गांव का पुनर्वास किया जाए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
लोग दहशत के साये में जी रहे हैं, कइयों ने अपना घर छोड़ दिये है.
देवग्राम के भल्ला खोला मलखोला मल्यामहल गीरा बांसा की हालत बहुत खराब है, कई लोग घर छोड़ कर जा चुके हैं. लगातार हो रहे भूस्खलन से दरारें बढ़ रही हैं।
देवेंद्र रावत प्रधान देवग्राम – हमने विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर कई बार जिला प्रशासन से मुख्यमंत्री को शिकायत की है, आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है. बिजली परियोजना की सुरंग बन रही है, हो सकता है कि इस वजह से यह भी चिंता का विषय हो कि हम लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं, सुनने वाला कोई नहीं है, लोग बेघर होने की स्थिति में हैं.
हम देवग्राम में कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के जरिए भी इन मुद्दों को उठाते रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। गोपेश्वर में इस मामले में लोगों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया जा चुका है.
देवग्राम के कुलदीप सिंह के मकान में दरार लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं देवग्राम पंचायत भवन के पास किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह की मकान नीचे गिरने वाली इसी तरह गीरा बांसा में कुंदन सिंह सजवान इंदर सिंह सजवान हीरा सिंह राजेंद्र सिंह रावत गजेंद्र सिंह रावत केदार सिंह देवेंद्र सिंह सहित कई लोगों की मकानों पर दरारें आई हैं। जिससे बारिश के मौसम में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

